Dono Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे राजवीर और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा की फिल्म दोनों सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों से राजवीर और पलोमा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश ने किया है। फिल्म में राजवीर और पलोमा की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई है। लेकिन फिल्म की कहानी में दम नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों की धीमी शुरुआत रही है। फिल्म 05 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dono Box Office Collection (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Thank You For Coming Box Office Collection: दूसरे दिन भूमि पेडनेकर की फिल्म का चला जादू, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़
जानें दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर दोनों ने ओपनिंग डे पर 35 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 40 लाख की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक 75 लाख रुपये की कमाई कर ली है। राजवीर और पलोमा को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड पर अच्छी शुरुआत मिलेगी। राजवीर और पलोमा की फिल्म को सलमान से लेकर आमिर खान तक ने प्रमोट किया था। दोनों को राजश्री बैनर ने प्रोड्यूस किया है।
दोनों के साथ अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज और भूमि पेडनेकर की थैंक यू फॉर कमिंग भी रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में दोनों सबसे पीछे है। आपको बता दें कि राजवीर के बड़े भाई करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास ने पहले दिन 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई की ी
