बॉलीवुड

भाई को मानसिक बीमार कहने पर फूटा Sushant Singh Rajput की बहन का गुस्सा, रिया को सुनाई खरी खोटी

Sushant Singh Rajput Sister on Rhea Chakraborty : मीडिया में इंटरव्यू के दौरान रिया ने जो बोला उसे सुनकर सुशांत की बहन का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपने दिवंगत भाई के लिए रिया को खूब खरी खोटी सुनाई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Sushant singh rajput sister shweta react on rhea interview

Sushant Singh Rajput Sister on Rhea Chakraborty : इन दिनों रिया चक्रवर्ती( Rhea Chatraborty) अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जब से उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत( Sushant Singh Rajput) के सुसाइड के बारे में खुलकर बयान दिया तभी से वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं। मीडिया में इंटरव्यू के दौरान रिया ने जो बोला उसे सुनकर सुशांत की बहन का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपने दिवंगत भाई के लिए रिया को खूब खरी खोटी सुनाई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में खुलकर बात की रिया ने बताया कि मैंने सुशांत पर कोई काला जादू नहीं करवाया था और काला जादू नाम की चीज इस दुनिया में नहीं होती वह एक स्वतंत्र इंसान था जिस पर किसी का बस नहीं चल सकता था मैं बता दूं आपको की सुशांत मौत से पहले मानसिक रूप से बीमार था लोगों को यह लगता है कि कोई पॉपुलर है पैसे वाला है वह मानसिक रूप से बीमार नहीं हो सकता लेकिन हम नहीं जानते किसी इंसान के अंदर कितना कुछ चल रहा होता है। रिया के इस बयान को सुनकर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि उस इंसान को दोषी ठहराना जो अपना बचाव नहीं कर सकता बहुत गलत है , आप अपनी अंतरात्मा को क्या जवाब देंगी। श्वेता ने आगे कहा कि मेरा भाई एक सच्चा इंसान था और वह आज भी लाखों लोगों के दिलों में रहता है और सभी जानते हैं कि सच क्या है झूठ क्या है।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर आरोप था कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स दिए थे जिसकी वह से उन्होंने सुसाइड किया। इस मामले में रिया को जेल भी जाना पड़ा था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article