Don 3: रणवीर सिंह की डॉन 3 भी गई ठंडे बस्ते में, जनवरी 2025 से नहीं होगी शुरू

Don 3 Postpone: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ मिलकर निर्माता फरहान अख्तर ने डॉन 3 (Don 3) का ऐलान किया था, जिसको लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे। बताया गया था कि ये फिल्म जनवरी 2025 से शुरू होने जा रही है लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इसे तय समय पर शुरू नहीं कर पाएंगे।

Ranveer Singh Don 3 Postpone: कोरोना काल से पहले तक रणवीर सिंह के सितारे बुलंदी पर थे। वो एक के बाद एक सुपरहिट डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिला रहे थे और बॉक्स ऑफिस हिलाने का काम कर रहे थे। कोरोना खत्म होने के बाद से ही रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो रही हैं और बड़े-बड़े निर्माता उनके साथ काम करने से कतराने लगे हैं। कुछ वक्त पहले फरहान अख्तर ने ऐलान किया था कि वो रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 का निर्माण करेंगे, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां तक शुरू कर दी थीं लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रणवीर सिंह की डॉन 3 पोस्टपोन हो गई है और तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगी।

Ranveer Singh Don 3

जनवरी 2025 से शुरू नहीं होगी रणवीर सिंह की डॉन 3

मीडिया में छा रही खबरों के अनुसार रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी डॉन 3 एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है। फरहान अख्तर डॉन 3 का निर्माण जनवरी 2025 से शुरू करने वाले थे लेकिन अब उन्होंने इसे कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। फरहान अख्तर और रणवीर सिंह डॉन 3 का निर्माण जून 2025 से शुरू करेंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी लीडिंग लेडी के तौर पर चुनी गई हैं, जो रणवीर सिंह के साथ मिलकर धमाल मचाएंगी।

End of Feed