बॉलीवुड

IPL 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी बनते ही Urvashi Rautela ने कर डाला Rishabh Pant के लिए पोस्ट! कामयाबी को बताया दुआओं का असर

Urvashi Rautela Post Viral: एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं लोगों का कहना है कि उर्वशी ने ये पोस्ट ऋषभ पंत के लिए की है। उर्वशी ने कुछ ऐसा लिखा कि लोगों ने इसे ऋषभ से जोड़ दिया

Image

Urvashi Rautela Post Viral

Urvashi Rautela Post Viral: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela) का नाम अक्सर क्रिकेटर ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) के साथ जुड़ता रहता है। उर्वशी और ऋषभ की जोड़ी को फैंस ट्रोल भी करते हैं। वहीं उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत के बारे में हिंट देने में पीछे नहीं रहती है। दो दिन पहले जब ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में खरीदा गया तभी तुरंत उर्वशी का पोस्ट सामने आ गया। उर्वशी ने कुछ ऐसा लिखा कि लोगों ने इसे ऋषभ से जोड़ दिया

उर्वशी रौतेला( Urvashi Rautela) अपनी नायाब खूबसूरती और अय्याश जिंदगी के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस जब भी कोई पोस्ट करती है या सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा करती हैं इसे उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड ऋषभ पंत( Rishabh Pant) के साथ जोड़ दिया जाता है। वहीं रविवार को जब आईपीएल 2025 ऑक्शन( IPL Auction 2025) में ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर आए, तब उर्वशी ने भी झट से पोस्ट कर दिया। उर्वशी रौतेला ने अपनी ढेर सारी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा था ' जो लफ्ज लिखूं, वो हो जाए' मानो वह कहना चाह रही हैं कि ऋषभ पंत की खुशी की वजह उनकी दुआएं हैं।

एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेन्ट कर रहे हैं लोगों का कहना है कि उर्वशी ने ये पोस्ट ऋषभ पंत के लिए की है। हालांकि उन्होंने अपने न्यू फोटोशूट को फैंस के साथ साझा किया है। जिसमें वह ब्लू सूट पहनकर कमर पर लाल गुलाब लगाए हुए गुलाब जैसी खिल रही हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article