Don 3 Teaser: 'मौत से खेलना जिंदगी है मेरी' डॉन 3 के टीजर में Ranveer Singh का लुक एकदम जबरदस्त

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 9, 2023, 11:39 AM IST

Don 3 Official Teaser out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म डॉन 3 (Don 3) का ऑफिशियल टीजर आज सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के निर्देशन में बनने वाली डॉन 3 का धमाकेदार टीजर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रिलीज कर दिया है।

Ranveer Singh Starrer Don 3 Official Teaser out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 (Don 3 Offical Teaser) आज 9 अगस्त 2023 को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। डॉन 3 को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले हैं। इस टीजर के साथ ही फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री कन्फर्म हो गई है। सोशल मीडिया पर रिलीज होने के साथ ही डॉन 3 का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर डॉन 3 का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर के कमेंट सेक्शन में लोगों के मिक्स रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। कई लोग फिल्म से शाहरुख खान को रिप्लेस किए जाने से नाखुश लग रहे हैं और डॉन 3 का बायकॉट तक करने की मांग कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed