बॉलीवुड

DON 3 Teaser Fans Reaction : शाहरुख खान के फैंस को फूटी आंख पसंद नहीं आया नया डॉन , NO SRK, NO DON हुआ ट्रेंड

DON 3 Teaser Fans Reaction : रणवीर का धांसू अंदाज देख टीजर को जमकर लाइक मिल रहे हैं तो वहीं कुछ लोग फिल्म में शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) को न देखकर भड़क गए हैं। लोगों ने ट्विटर पर NO SRK, NO DON ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। आइए देखते हैं फैंस ने टीजर देखने के बाद क्या कहा

Image

DON 3 Teaser Fans Reaction

DON 3 Teaser Fans Reaction : फरहान अख्तर ( Farhan Akhtar) निर्देशित फिल्म डॉन 3( Don 3) का टीजर सोशल मीडिया पर आ गया है। टीजर आते ही फैंस के बीच छा गया । आज सुबह एक्सेल एंटरटेनमेंट कम्पनी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से फिल्म का टीजर रिलीज किया है, जिसे देख फैंस का मिला जुला रीऐक्शन मिल रहा है। फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) डॉन की भूमिका में नजर आ रहे है । रणवीर का धांसू अंदाज देख टीजर को जमकर लाइक मिल रहे हैं तो वहीं कुछ लोग फिल्म में शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) को न देखकर भड़क गए हैं। लोगों ने ट्विटर पर NO SRK, NO DON ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। आइए देखते हैं फैंस ने टीजर देखने के बाद क्या कहा

डॉन 3 के टीजर पर फैंस का मिला-जुला नजरिया देखने को मिल रहा है। रणवीर स्टार फिल्म के टीजर की तुलना फैंस शाहरुख खान से कर रहे हैं। कुछ लोगों ने रणवीर के डॉन अवतार की तारीफ की तो कुछ ने शाहरुख की जगह लेने पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि बिना शाहरुख खान के डॉन नहीं हो सकती, रणवीर सिंह कभी भी असली डॉन को बदल नहीं सकता। दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए कहा कि 'चलेगी बॉस, पहला लुक कमाल का है' । यहाँ देखें डॉन 3 फैंस रिएक्शन

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article