Don 3: कियारा आडवाणी के हाथ लगी 'डॉन 3'! प्रियंका चोपड़ा का पत्ता काटकर निभाएंगी लीड रोल

Kiara Advani To Play Lead Role In Don 3: फरहान अख्तर ने बीते दिन 'डॉन 3' का ऐलान किया, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं। खास बात तो यह है कि फिल्म को अपनी लीड एक्ट्रेस भी मिल चुकी है और इस बार प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका अदा कर सकती हैं।

Kiara Advani To Play Lead Role In Don 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर फरहान अख्तर ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो शेयर कर 'डॉन 3' की हिंट दी। इसके बाद से ही फैंस में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। खबर थी कि इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह 'डॉन 3' (Don 3) में मुख्य भूमिका अदा करेंगे। वहीं अब माना जा रहा है कि 'डॉन 3' के लिए फरहान अख्तर को अपनी लीड एक्ट्रेस भी मिल चुकी है। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हैं।

kiara advani in don 3

'डॉन 3' में दिखेंगी कियारा आडवाणी

'डॉन 3' (Don 3) के ऐलान के बाद से ही लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि फिल्म में कौन-कौन नजर आएगा। वहीं हाल ही में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को फरहान अख्तर के ऑफिस के पास देखा गया। उनकी वायरल तस्वीरों और वीडियो को लेकर ही यह अनुमान लगने शुरू हो गए कि कियारा आडवाणी 'डॉन 3' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। बता दें कि अभी तक फरहान खान की ओर से भी 'डॉन 3' की लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं किया गया है।

End of Feed