Don 3 Dispute: रणवीर सिंह को FWICE ने दिया था 'असहयोग' का निर्देश, अभिनेता ने लिया लीगल एक्शन?

Don 3 Dispute: 'डॉन 3' विवाद के चलते फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी किया था। अब अभिनेता ने भी FWICE को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

Don 3 Dispute: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के चलते चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश दिया था। ऐसे में रणवीर सिंह ने भी FWICE को करार जवाब देने के लिए कानून का रास्ता अपनाया है। अभिनेता ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज को एक नोटिस भेजा है। FWICE ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने के मामले में अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने 2 जून यानी मंगलवार को फिल्म कर्मचारियों के इस संगठन को कानूनी नोटिस भेज दिया है।

Ranveer Singh

FWICE के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे रणवीर सिंह (Pic Credit: Instagram)

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने FWICE द्वारा 'नॉन-कोऑपरेशन' का निर्देश जारी करने के बाद इस संगठन को नोटिस भेजा गया है। अभिनेता की ओर से फिल्म वर्कर्स विंग के खिलाफ उठाया गया एक कड़ा कदम है। रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब अब FWICE को कोर्ट में देना होगा। अहम बात यह भी है कि इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है कि रणवीर सिंह ने इस नोटिस में क्या मांग की है। (इसे भी पढ़ें: 'Karuppu' की सफलता से गदगद हुए RJ Balaji ने की तमिलनाडु के सीएम विजय से मुलाकात, शेयर की फोटो)

End of Feed