Khusboo Patani Post: CJP के 'चलो संसद' मार्च के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी पिछले करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर डटे हुए थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस बीच दिशा पाटनी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहे है। सामने आए इन वीडियोज और फोटोज में दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन ने बड़ा खुलासा किया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट पर... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मेरे हाथ कांप रहे थे...' Ayesha Khan को छात्रों का साथ देना पड़ा भारी)
प्रोटेस्ट में शामिल हुईं खुशबू पाटनी (pic credit-instagram)
प्रोटेस्ट में शामिल हुईं खुशबू पाटनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी गुपचुप तरीके से प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने मास्क और कैप पहनकर अपनी पहचान छिपाई और जंतर-मंतर पहुंचीं। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रदर्शन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। खुशबू पाटनी ने बताया कि प्रदर्शन में लाखों छात्र मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कहीं भी असुरक्षा का एहसास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लड़कों ने महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। कई बार भीड़ में चलते समय लड़के अपने हाथ ऊपर उठाकर चलते थे, ताकि किसी महिला को गलती से भी असहज महसूस न हो। उन्होंने कहा कि इस व्यवहार को देखकर वह आज की Gen Z पीढ़ी की बड़ी फैन बन गई हैं।
खुशबू पाटनी ने किया खुलासा
खुशबू पाटनी ने आगे कहा कि प्रदर्शन में छात्रों की संख्या बहुत ज्यादा थी, जबकि सुरक्षाकर्मी कम थे। इसके बावजूद छात्रों ने किसी तरह की हिंसा नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर छात्र चाहते तो हालात बिगड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि छात्रों ने लाठीचार्ज सहा, लेकिन जवाब में किसी पर हाथ नहीं उठाया। खुशबू के मुताबिक, कई छात्रों के सिर और पैरों पर चोट लगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई छात्राओं के साथ भी मारपीट की गई। खुशबू ने कहा कि जब पुलिस कार्रवाई शुरू हुई तो वह खुद भी वहां मौजूद थीं और भागते समय उन्हें भी चोट लगी। बता दें कि भारतीय सेना में पूर्व लेफ्टिनेंट और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन, खुशबू पाटनी उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। खुशबू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
