बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का हाल ही में वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने खास दोस्तों से अलेक्जेंडर एलेक्स को मिलवाती हैं। एक्ट्रेस वीडियो में अलेक्जेंडर को अपना बॉयफ्रेंड कहती हैं। अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में अलेक्जेंडर ने अपने आर्म पर दिशा के चेहरे का टैटू बनवाया है। इस वीडियो में अलेक्जेंडर के साथ दिशा भी नजर आ रही हैं। दिशा टाइगर से ब्रेकअप के बाद अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं। वीडियो में दिशा के साथ टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी नजर आ रही हैं।
अलेक्जेंडर ने बनाया दिशा के फेस का टैटू
दिशा और कृष्णा एक- दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दिशा और अलेक्जेंडर ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल नहीं किया है। दोनों एक- दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। दिशा और टाइगर ने एक- दूसरे को छह साल तक डेट किया था। टाइगर ने कॉफी विद करण शो पर कहा था कि वो सिंगल हैं। हालांकि दिशा और टाइगर के बीच में चीजें कोर्डियल है।
दोनों एक- दूसरे को बर्थडे पर विश करते हैं। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई देते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ योद्धा में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, प्रभास, अमिताभ बच्चन के साथ प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।
