Disha Patani lip surgery: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते लोगों के बीच काफी फेमस हैं। वो समय-समय पर अपनी बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस खूब सारा प्यार बरसाते हैं। दिशा पाटनी की तस्वीरें चंद मिनटों में वायरल हो जाती हैं क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। अदाकारा दिशा पाटनी ने बीती रात भी इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनकी वजह से वो इस वक्त चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों को लग रहा है कि दिशा पाटनी ने लिप सर्जरी कराई है।
Disha Patani ने कराई लिप सर्जरी
असल में दिशा पाटनी (Disha Patani) ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन नई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं लेकिन लोगों का ध्यान उनके होठों पर अटक रहा है। असल में दिशा पाटनी के होठ इन तस्वीरों में काफी मोटे दिखाई पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिशा पाटनी ने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए होठों की सर्जरी कराई है। वरना अचानक से उनके होठ इतने बदले-बदले नहीं दिखाई पड़ते।
एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'दिशा के होठों को क्या हो गया है? क्या इसने भी लिप सर्जरी कराई है?' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'दिशा पाटनी के होठ अचानक से इतने मोटे कैसे हो गए हैं? क्या दिशा पाटनी लिप सर्जरी फ्लॉन्ट कर रही है?' वैसे आप लोगों का दिशा पाटनी के इन नए फोटोज को लेकर क्या सोचना है, क्या दिशा पाटनी ने वाकई लिप सर्जरी कराई है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
