₹2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए थे ₹100 करोड़, सोवियत यूनियन में चला था जादू

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 14, 2025, 08:26 AM IST

Disco Dancer Movie and Budget: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 2 करोड़ रुपये में बनी फिल्म डिस्को डांसर ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म डिस्को डांसर ने का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...

Disco Dancer Movie and Budget: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो सिर्फ सिनेमाघर नहीं, पूरे देश की नसों में डिस्को बीट्स की तरह दौड़ जाती हैं। ऐसी ही एक धमाकेदार मूवी रही है 'डिस्को डांसर'। ये वो फिल्म जिसने 1982 में रिलीज होते ही भारत से लेकर रूस तक डांस फ्लोर पर तहलका मचा दिया था। महज 2 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है और अपने दौर की सबसे बड़ी सुपरहिट बनी। मिथुन चक्रवर्ती का ब्रेकडांस, बप्पी लहरी का 'आई एम ए डिस्को डांसर' गाना ये सब मिलकर 'डिस्को डांसर' को कल्ट क्लासिक बना गए। डायरेक्टर बब्बर सुभाष की यह मास्टरपीस न सिर्फ डांस और म्यूजिक की धुन थी, बल्कि गरीब लड़के के सपने और बदले की कहानी थी।

disco dancer Budget Collection

Image Source: Netflix

कहानी और फिल्म की खास बातें

'डिस्को डांसर' की कहानी है जिमी (मिथुन चक्रवर्ती) की है, जो एक गरीब मां का बेटा। ये अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई की गलियों में गिटार बजाकर पेट पालता है। उसकी मां (गीता सिद्धार्थ) पर एक अमीर मैनेजर पी.एन. ओबेरॉय (ओम शिवपुरी) झूठा चोरी का इल्जाम लगवाता है। जेल जाने के बाद मां की मौत हो जाती है। जिमी बड़ा होकर डिस्को डांसर बनता है और ओबेरॉय से बदला लेता है। बीच में आती है सिंगर रीता (किम), जो जिमी से प्यार करती है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है डांस और म्यूजिक रहा। 80 के दशक में जब बॉलीवुड में डिस्को क्रेज शुरू हो रहा था, 'डिस्को डांसर' ने उसे पीक पर पहुंचा दिया।

End of Feed