Priyadarshan on Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की लीड रोल वाली फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म हेरा फेरी 3 से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल हाल ही में फिल्म को लेकर काफी विवाद हो गया था। लेकिन परेश रावल की वापसी के साथ सब ठीक हो गया। इन सब के बीच अब डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
Image Source: IMDb
प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर कही ये बात
पिंकविला से बात करते हुए डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि वो फ्रेंचाइज की विरासत को खराब नहीं करना चाहते और तीसरा पार्ट तभी बनाएंगे, जब कहानी को पूरी तरह क्रैक कर लें। प्रियदर्शन ने कहा ने कहा कि 'मैं तीसरा पार्ट नहीं कर सकता, जब तक कि मैं ऐसी फिल्म न क्रैक कर लूं जो फर्स्ट इंस्टॉलमेंट को जस्टिस दे। फर्स्ट पार्ट तो जन्मा, लेकिन तीसरा पार्ट उसे मरने न दे। अगर मैं फिल्म कर रहा हूं, तो ये पक्का करना होगा कि जो लोग फर्स्ट पार्ट देखे हैं, उन्हें ये बर्दाश्त हो।' इसके आगे कहा कि 'जब तक मैं पूरी फिल्म न क्रैक कर लूं, मैं तीसरा पार्ट कभी नहीं ट्राई करूंगा। अगर स्क्रिप्ट मेरी कन्विक्शन के मुताबिक नहीं बनी, तो मैं फिल्म नहीं करूंगा। मैंने अपनी करियर में कुछ ऊंचाइयां हासिल की हैं, जहां से मैं बुरी तरह गिरना नहीं चाहता।'
कब रिलीज होगी फिल्म
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही अक्षय कुमार, सनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 की रिलीज का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मुताबिक ये फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।
