निर्देशक अली अब्बास जफर ने वासु भगनानी पर लगाया फीस नहीं देने का आरोप, बकाया है इतने करोड़ रुपये

निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas afar) ने 'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रोड्यूसर वासु भगनानी (Vasu Bhagnani) पर बकाया पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। निर्देशक ने FWICE में पूजा एंटरटेनमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हालांकि पूजा एंटरटेनमेंट ने निर्देशक के इस आरोप का खंडन किया है।

बॉक्स ऑफिस पर 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) अप्रैल महीने में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर वासु भगनानी (Vasu Bhagnani) पर आरोप लगा था कि उन्होंने अभी तक क्रू मेंबर्स के पैसे नहीं दिए। इसके अलावा भी पूजा एंटरटेनमेंट के ऑनर पर कई गंभीर आरोप लगे थे। अब फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने वासु भगनानी पर बकाया पैसे नहीं देने का केस किया है। रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर्स एसोशिएशन को अप्रोच किया है ताकि फिल्म के प्रोड्यूसर उनके बचे हुए 7.50 करोड़ रुपये दे दें। निर्देशक ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। ये भी पढ़ें-बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan, वाणी कपूर नहीं इस हसीना संग करेंगे रोमांस

ali abbas

Ali Abbas Zafar (credit Pic:Instagram)

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट का 50 फीसदी भी नहीं कमा पाई थी। 31 जुलाई 2024 को डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज को शिकायत पत्र लिखकर इस मामले में हस्तश्रेप करने की मांग की थी। FWICE ने पूजा एंटरटेनमेंट ने इस मामले में पूजा एंटरटेनमेंट से जवाब मांगा था।

End of Feed