पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में नजर आए थे। इसके बाद से एक्टर किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आए है। फैंस एक्टर के बॉलीवुड कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फवाद के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। अब इस खबर पर नया अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फवाद के साथ रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये भी पढ़ें-6 साल बाद ईशान खट्टर संग फिर काम करेंगी Janhvi Kapoor, फिल्म में निभाएंगी कैमियो रोल
इस प्रोजेक्ट से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि फिल्म का सारा पेपरवर्क हो गया है। अभी ये प्रोजेक्ट अपने शुरुआती स्टेज में है। इस वजह से मेकर्स इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई बातचीत नहीं करना चाहते हैं। ये एक रोमकॉम मूवी है। अभी तक इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट का नाम रिवील नहीं हुआ। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरू हो सकती है। इस समय दोनों स्टार्स अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
फवाद-रिद्धि भारत में नहीं करेंगे फिल्म की शूटिंग
सूत्र ने बताया, मेकर्स फिल्म की शूटिंग साल के आखिरी या अगले साल की शुरुआत में करेंगे। ये फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिद्धि और फवाद फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में होगी मुख्यतौर पर अमेरिका के लंदन और न्यूयॉर्क में होगी। फवाद ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो करण जौहर और कपूर फैमिली के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। एक्टर ने बताया था कि उनकी अक्सर करण से फोन और चैट पर बातें होती है। फवाद ने बॉलीवुड में सोनम कपूर के साथ खूबसूरत में किया था। इसके अलावा एक्टर ऐ दिल है मुश्किल और कपूर एंड सन्स में नजर आ चुके हैं। वहीं, रिद्धि डोगरा ने टीवी के बाद बॉलीवुड में अपना अलग नाम बनाया है। एक्ट्रेस आखिरी बार जवान और पठान में नजर आई थी।
