Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Son Taimur: बॉलीवुड के मशहूर कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के दोनों बेटे तैमूर और जेह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सैफ और करीना अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। अक्सर अपने दोनों बेटों के साथ ये कपल स्पॉट होता है। अब सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। जो फैंस को काफी रिलेटेबल लग रहा है। इस वीडियो में हम सैफ अली खान, करीना कपूर, जेह और तैमूर को देख सकते हैं। वह अपने घर से बाहर निकलते दिख रहे हैं। तैमूर और जेह दोनों ही अपने मम्मी-पापा की तरह काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। इस बीच सभी की नजरें तैमूर पर चली जाती हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने पापा सैफ से कुछ दिलवाने की जिद कर रहा है। यहां इस वीडियो पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Raju Srivastav की दूसरी पुण्यतिथि पर पत्नी का छलका दर्द, रोते हुए कहा- दो साल होने के बाद भी मेरी जिंदगी गड़बड़ चल..
क्या तैमूर ने की पापा सैफ से मीडिया के सामने जिद्द
सैफ और करीना काफी स्टाइलिश अंदाज से अपने दोनों बेटों के साथ घर से बाहर आते हुए स्पॉट हुए हैं। इस बीच वायरल वीडियो में तैमूर के हाव-भाव देखकर ऐसा ही लग रहा है कि वह सैफ से कुछ मांग रहा है और जब सैफ ने उस चीज को देने से मना कर दिया तो तैमूर के चेहरे पर उसकी नाराजगी भी साफ दिख रही है।
तैमूर और सैफ का ये वीडियो देखने के बाद फैंस कमेंट कर रहे हैं कि बच्चे चाहे किसी के भी हों पर उनकी आदतें एक जैसी ही होती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सैफ और करीना के इस छोटे से परिवार की तारीफ भी कर रहे हैं।
