दामाद की OMG 2 छोड़ सनी पाजी की गदर 2 देखने पहुंची Dimple Kapadia, लोगों ने कहा- 'ये कैसी सास है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 23, 2023, 08:44 AM IST

Dimple Kapadia Watches Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को सनी देओल की फिलम गदर 2 के चलते भारी नुकसान हुआ है। फिल्म को कम स्क्रीन में जिस वजह से कमाई भी कम हुई। अब अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया गदर 2 देखने पहुंची है, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Dimple Kapadia Watches Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) को सनी देओल की फिलम गदर 2 (Gadar 2) के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते भारी नुकसान हुआ है। फिल्म को कम स्क्रीन में जिस वजह से कमाई भी कम हुई। बॉक्स ऑफिस क्लैश की बावजूद ओएमजी 2 की कमाई 120 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर गदर 2 ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच अबअक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया गदर 2 देखने पहुंची है, थिएटर्स से निकलते हुए उन्हें पैपराजी ने घेर लिया। हालांकि वह बिना फोटो खिंचवाए ही गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई हैं। डिंपल कपाड़िया के गदर 2 देखने के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि वह दामाद अक्षय की फिल्म छोड़कर रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड सनी देओल की मूवी देखने पहुंची है, आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed