बॉलीवुड

Ghoomer Box Office Collection Day 5: गदर 2 की आंधी में फंसी रह गई अभिषेक बच्चन की फिल्म, पांचवें दिन भी कमाई में मिली निराशा

Ghoomer Box Office Collection Day 5: अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म 'घूमर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में आज फिल्म के कमाई के पांचवें दिन आंकड़े भी सामने आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई कर ली है।

Image

Ghoomer Box Office Collection Day 5: अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर फिल्म 'घूमर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में आज फिल्म के कमाई के पांचवें दिन आंकड़े भी सामने आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई कर ली है।

Ghoomer Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'घूमर' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। 18 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यु मिले हैं। भारत के कई स्पोर्स्ट खिलाडी इस फिल्म को देखने पहुंचे थे साथ ही कहानी को जबरदस्त बताया है। ऐसे में घूमर को हर जगह से खूब सपोर्ट भी मिल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर स्टारर 'घूमर' (Ghoomer) बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के साथ रिलीज हुई है। ऐसे में गदर 2 की आंधी के सामने सभी फिल्मों ने अपने घुटने टेक दिए हैं। इसी कारण की वजह से अच्छी कहानी की वजह से फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है। अब घूमर की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'घूमर' ने पांचवें दिन 0.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन हुआ 4.09 करोड़ रुपये हुआ है, जो कलेक्शन मेकर्स और जनता के साथ काफी निराशाजनक है। जानकरी के लिए बता दें कि रिपोर्ट्स का दावा है की फिल्म में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की एक्टिंग काफी अच्छी निखर कर आई है। अभिषेक और सैयामी के साथ-साथ फिल्म में अंगद बेदी और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन क्रिकेट कोच के रूप में नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article