'Dilwale' के बाद Shah Rukh Khan से हुआ था Rohit Shetty का झगड़ा, अब डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Shetty on Feud With Shah Rukh Khan: हाल ही में दिए इंटरव्यू में जाने-माने निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फिल्म 'दिलवाले' के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ हुए झगड़े पर बड़ा खुलासा किया है। रोहित शेट्टी ने इस तरह की अफवाहों पर लगाम लगा दी है।

Rohit Shetty on Feud With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' (Indian Police Force) के लिए चर्चा में हैं। 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' के रिलीज होने के बाद रोहित शेट्टी ने अजय देवगन स्टारर कॉप यूनिवर्स 'सिंघम अगेन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म 'दिलवाले' के बाद रोहित शेट्टी और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बीच झगड़े की खबरें आई थीं। ऐसे में अब इन रिपोर्ट्स पर रोहित शेट्टी ने चुप्पी तोड़ दी है।

Rohit Shetty and Shah Rukh Khan

'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शाहरुख खान और रोहित शेट्टी ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों को साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया था। दोनों के झगड़े की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि इन अफवाहों पर रोहित शेट्टी ने द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

End of Feed