मूंछों पर ताव देते हुए दिलजीत दोसांझ ने दिया ट्रोल्स को जवाब, बॉर्डर 2 से नहीं हुए बाहर

Diljit Dosanjh Border 2 Video: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आ रही हैं। इस वजह से लोग दिलजीत को काफी ट्रोल कर रहे हैं। ऐसी खबरें सामने आई थी कि दिलजीत को बॉर्डर 2 से बाहर निकाल दिया गया है। हालांकि अब इस मामले पर दिलजीत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Diljit Dosanjh Border 2 Video: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर विवाद छिड़ गया है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने बवाल खड़ा कर दिया है। दिलजीत दोसांझ अब लोगों के निशाने पर आ गए हैं। तमाम लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि दिलजीत दोसांझ को सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 से निकाल दिया गया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। दिलजीत ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

diljit border 2

दिलजीत दोसांझ ने ट्रोल्स को दिया जवाब

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप से ये साफ हो गया है कि दिलजीत बॉर्डर 2 से बाहर नहीं हुए है। क्लिप में दिलजीत यूनिफॉर्म और नीली पगड़ी में वैनिटी से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिलजीत स्क्रिप्ट पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, 'बॉर्डर 2।' दिलजीत दोसांझ के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनपर प्यार भी बरसा रहे हैं।

End of Feed