Dilip Kumar की पत्नी सायरा बानो इस गंभीर बीमारी का हुई शिकार! पिंडली में बने दो थक्के

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से झूझ रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार सायरो बानो को निमोनिया हो गया है। एक्ट्रेस के पिंडली में दो थक्के भी जम गए है।

बॉलीवुड के दिग्गज स्टार दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के आखिरी दम तक उनके साथ रहने वाली उनकी बेगम और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) की सेहत बिगड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार सायरा बानो निमोनिया से पीड़ित हैं और उनकी पिंडली में दो थक्के बन गए हैं।

Saira Banu

Saira Banu

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार सायरा बानो हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। सायरा बानो को अक्टूबर 2024 में गंभीर निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से उनकी पिंडली में दो थक्के बन गए हैं। सायरा बानो को अपने घर के अंदर घूमने में काफी मुश्किल हो रही है। दिलीप कुमार के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं रहती है। बता दें 2021 में दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा बोल दिया था। दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी की थी। जिस समय दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी हुई थी उस समय सायरा बानो 22 और दिलीप साहब 44 साल के थे।

End of Feed