Ramayana के इवेंट में Dil Raju ने Ranbir Kapoor को कहा ‘रणवीर सिंह’, फिर मांगनी पड़ी माफी

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 20, 2026, 07:47 AM IST

Ramayana Pre Release Event: ‘रामायण’ (Ramayana) के प्री-रिलीज इवेंट में फिल्ममेकर दिल राजू (Dil Raju) से ऐसी गलती हो गई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Ramayana Pre Release Event: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। फिल्म रामायण से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण से जुड़ा एक नया ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा एक कार्यक्रम हैदराबाद में आयोजित किया गया, जहां फिल्म की टीम और इंडस्ट्री से जुड़े लोग मौजूद थे। इस इवेंट के दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया। दरअसल, फिल्ममेकर दिल राजू (Dil Raju) से रणबीर कपूर का नाम लेते समय गलती हो गई। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Ranbir Kapoor Ramayana Pre Release Event

‘रामायण’ के इवेंट में दिल राजू ने रणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह, फिर बोले- सॉरी (Image Source: MR. SP X/ IMDb)

दिल राजू ने रणबीर कपूर को कहा रणवीर सिंह

हैदराबाद में ‘रामायण’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान दिल राजू मंच पर रणबीर कपूर का जिक्र कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गलती से रणबीर कपूर की जगह रणवीर सिंह का नाम ले लिया। वीडियो वायरल में दिल राजू, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की तारीफ करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान वो नाम लेने में गलती कर बैठते हैं। जब उन्होंने कहा, 'सबसे बेहतरीन हीरो में से एक रणवीर सिंह हैं,” तो कैमरे में रणबीर कपूर का रिएक्शन कैद हो गया। एक्टर मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद दिल राजू एक पल के लिए रुके और अपनी गलती सुधारते हुए बोले, 'रणबीर कपूर गरु, सॉरी।' इसके बाद वो अपनी इस गलती पर हंसने लगे।

End of Feed