बॉलीवुड

Salman Khan ने गुस्से में आकर तोड़ दिया था ऐश्वर्या राय का हाथ? Ex-गर्लफ्रेंड के दावे ने 'भाईजान' की इज्जत पर उछाड़ा कीचड़!

Salman Khan and Aishwarya Rai Break Up: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता ब्रेकअप के इतने सालों बाद भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच अब भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर काफी चौंकाने वाला बयान दिया है। यहां इस पर नदर डालते हैं।

Image

Somy Ali Reveals Salman Fractured Aishwarya's Hand

Somy Ali on Salman Khan and Aishwarya Rai Break Up: सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली (Somi Ali) इन दिनों सुर्खियों में हैं। लॉरेंस बिश्नोई को ओपन लेटर लिखने के बाद वह गैंगस्टर से बातचीत करने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं। सोमी अली ने सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी कुछ कहा है। जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि अब उन्होंने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिससे सलमान और ऐश्वर्या के फैंस के पैरों तले जमीन ही खिसक गई है। यह भी पढ़ें- Athiya Shetty B'day: केएल राहुल ने 'बेबी' अथिया शेट्टी को बर्थडे की बधाई देते हुए शेयर की रोमांटिक पिक, ससुर सुनील शेट्टी बोले 'नजर न लग जाए...'

सोमी ने बताया कि सलमान खान ने गुस्से में आकर ऐश्वर्या का हाथ तोड़ दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस के हाथ पर फ्रेक्चर भी आ गया था। सोमी ने ऐश्वर्या और सलमान के एब्यूसिव रिश्ते का खुलासा किया है। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप के कारण को लेकर भी बात की है। यहां इस खुलासे पर एक नजर डालते हैं।

सोमी अली ने बताया क्यों हुआ था सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप?

जब एक यूजर ने सोमी से ऐश्वर्या के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'वह काफी स्टनिंग हैं, वो जानती थीं मैं सलमान के साथ हूं, लेकिन वह उनके साथ रिलेशनशिप में आईं, सलमान ने उनका हाथ फ्रैक्चर कर दिया। यहां तक की एक एफआईआर भी रजिस्टर की गई थी।' इसी के साथ ही सोमी ने कहा कि वह सलमान खान के वन नाइट स्टैंड से तंग आ गई थीं। और सलमान उन्हें रोमांजा मेंटली और फिजिकली एब्यूज भी करते थे। इसी वजह से उन्होंने सलमान खान के साथ ब्रेकअप का फैसला कर लिया था। सोशल मीडिया पर सोमी के ये ट्वीट काफी वायरल हो रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article