Did Rohit Shetty Change Singham Again's Climax: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म अपने दमदार एक्शन और डायलॉग्स के लिए जानी जाती हैं। अब उनकी अपकमिंग कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर भी काफी बातें हो रही हैं। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। इस बड़ी स्टारकास्ट के चलते भी फिल्म को लेकर काफी हाइप हैं। फिल्म को इसी साल 15 अगस्त पर रिलीज किया जाना था, पर फिल्म की शूटिंग में देरी के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब मेकर्स फिल्म को दीवाली 2024 पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अब 2 महीने से भी कम का समय बचा है और खबरें सामने आ रही हैं कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म का क्लाइमैक्स सीन और भी दमदार बना लिया है। फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए रोहित अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब यहां इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Devara Song Daavudi: Janhvi Kapoor के डांस पर फिदा हुए रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोले- 'अप्सरा हो तुम या कोई
Did Rohit Shetty Change Singham Again's Climax Scene
रोहित शेट्टी ने और भी दमदार बनाया Singham Again का क्लाइमैक्स सीन
सिंघम अगेन को लेकर सामने आई एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस समय रोहित शेट्टी फिल्म क्लाइमैक्स सीन पूरा कर रहे हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के लिए अजय देवगन भी जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
अभी अक्षय कुमार और रणवीर सिंह ने अपना पार्ट शूट किया है। वहीं इस क्लाइमैक्स सीन में कई लोग राक्षस के हूलिए में दिखने वाले हैं और सेट पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। रोहित चाहते हैं कि फिल्म का क्लाइमैक्स लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे।
