बॉलीवुड

लंदन में बेटे संग स्पॉट हुए Anushka Sharma और Virat Kohli, बिल्कुल मिस ना करें अकाय की क्यूट झलक!!

Anushka Sharma -Virat Kohli With Son Aakay: अनुष्का और विराट अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं। कपल अपने बच्चों को लोगों से दूर रखना चाहते हैं। कपल को हाल ही में लंदन की सड़क पर बेटे के साथ स्पॉट किया गया। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Anushka Sharma and Virat Kohli (credit Pic: Instagram)

Anushka Sharma -Virat Kohli With Son Aakay: बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। कपल अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रहा है। कपल अपने बच्चों को पब्लिक से दूर रखना चाहता है। कपल का हाल ही में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का और विराट अपने बेटे अकाय के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 से बाहर हुईं शिल्पा शिंदे, अधूरा रह गया विजेता बनने का सपना

वीडियो में कपल साइड वॉक पर खड़े हुए नजर आ रहा है ताकि ट्रैफिक रुकने पर चल सके। इस दौरान विराट अनुष्का के पीछे खड़े नजर आ रहे है। अनुष्का बेटे अकाय को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट भी कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। विराट को समझ आता है कि कोई उन्हें शूट कर रहा है। विराट अजीब सा लुक देते हुए अनुष्का को इस बारे में जानकारी देते हैं। दोनों फिर कैमरे के दूसरी तरफ देखने लगते हैं। विराट और अनुष्का के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अनुष्का और विराट बेटे अकाय संग हुए स्पॉट

अनुष्का हाल ही में भारत अपने किसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। एक्ट्रेस किसी भी इवेंट में बहुत कम नजर आती है। एक्ट्रेस ने इस इवेंट में बताया कि कैसे वो और विराट मिलकर दोनों बच्चों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों अपने बच्चे के लिए घर पर खाना बनाते हैं। हम कोशिश करते हैं कि बच्चों को अपनी मां के हाथों की रेसिपी खिलाए ताकि उन्हें इन चीजों के बारे में पता हो। एक्ट्रेस ने कहा ये बहुत जरूरी है कि हम आने वाली जेनरेशन को इन चीजों के बारे में बताए। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं और वामिका जल्दी खाना खाकर सोते है। जब से मुझे फायदों के बारे में पता चला है तब से ये हमारे परिवार का रूटीन बन गया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article