कैटरीना कैफ ने बाजू पर करवाया पति विक्की कौशल के नाम का टैटू? यहां जानिए सच्चाई

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके दाहिने हाथ की बाजू पर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के नाम का पहला अक्षर लिखा नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद मान रहे हैं कि कैटरीना ने विक्की का नाम अपनी बाजू पर गुदवाया है। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आइए आपको सच्चाई बताते हैं...

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग कपल की बात की जाए तो उसमें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम सबसे ऊपर आएगा। इस कपल ने वक्त के साथ जिस तरह से मीडिया और फैंस के साथ अपना खास रिश्ता कायम किया है, उसकी लोग दाद देते हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने एक करीबी दोस्त की शादी में पहुंचे थे, जहां से इनकी वीडियोज और फोटोज काफी वायरल हुई थीं। इस फंक्शन की एक वीडियो में कैटरीना कैफ के हाथ पर विक्की कौशल के नाम का पहला अक्षर लिखा दिखाई दे रहा है। ये वीडियो जैसे ही लोगों के सामने आई, वैसे ही लोगों ने कहना शुरु कर दिया कि कैटरीना ने अपने हाथ की बाजू पर विक्की का नाम गुदवा लिया है लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है।

Katrina Kaif Written Vicky Kaushal Name on her hand

असल में कैटरीना कैफ ने अपने हाथ की बाजू पर विक्की कौशल का नाम नहीं गुदवाया है। कैटरीना जिस फंक्शन में गई थीं, जहां उन्होंने हल्दी लगवाने की जगह अपने दाहिने हाथ की बाजू पर विक्की कौशल के नाम का पहला अक्षर लिखवा लिया। जिसे लोग टैटू मान रहे हैं, वो असल में मेहंदी है। अब हम सब ये तो जानते ही हैं कि कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल के स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। ऐसे में उन्होंने मेहंदी से विक्की और अपने नाम का पहला अक्षर बाजू पर लिखवाकर एक्टर के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेर दी।

End of Feed