प्रेग्नेंसी की अफवाह के बीच कैटरीना कैफ ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट? नई फोटो ने दी बढ़ाई हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2025, 09:45 AM IST

Katrina Kaif Latest Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक वायरल फोटो ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी है, जिसमें कैटरीना मैरून गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है।

Katrina Kaif Latest Photos: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। काफी समय से कैटरीना कैफ न किसी फिल्म में नजर आ रही हैं, न ही किसी इवेंट में एक्ट्रेस की झलक देखने को मिल रही है। इसी के चलते अभी कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आई थी। जिसके बाद से लोग अब कटरीना कैफ की हर इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर लगाए हुए हैं। क्योंकि माना जा रहा है कि कटरीना कैफ जल्द ही प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट कर सकती है। इन सब के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की न्यूज को और हवा दे दी है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Katrina Kaif Latest Photos

Image Source: Reddit

कटरीना कैफ ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट?

एक्ट्रेस कटरीना कैफ एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह से एक तस्वीर है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें एक्ट्रेस मैरून गाउन में पोज दे रही थीं और उनका बेबी बंप भी दिख रहा था। साफ नहीं है कि ये उनकी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर है या किसी ऐड शूट की। लेकिन इस तस्वीर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लेकिन कैटरीना और उनके हसबैंड विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने अभी तक प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

End of Feed