बॉलीवुड

क्या Aamir Khan-Kiran Rao के रिश्ते का कंगना रनौत ने उड़ाया मजाक! बोलीं- 'सोना, डार्लिंग बोलना था तो तलाक क्यो..'

Kangana Ranaut on Aamir Khan and Kiran Rao Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसे लोग सीधे तौर पर किरण राव और आमिर खान के रिश्ते से जोड़ रहे हैं।

Image

Did Kangana Ranaut made fun of Aamir Khan and Kiran Rao

Kangana Ranaut on Aamir Khan and Kiran Rao Relationship: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता संग अक्सर मिलते जुलते नजर आते हैं। तलाक के बाद भी दोनों पत्नी के साथ आमिर के रिश्ते में खटास नहीं आई है। खासकर बीते कुछ महीनों ने आमिर खान ने अपनी फैमिली की तरफ ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। खुद एक्टर ने इस बात को माना है कि वह किरण राव और रीना दत्ता दोनों के साथ ही काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और आज भी उनके रिश्तेंृ में किसी प्रकार की अजीब फीलिंग नहीं आई है।

इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी आमिर को काफी ट्रोल किया जाता है। अब कंगना रनौत का एक बयान भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह उन लोगों का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं जो तलाक या ब्रेकअप के बाद भी अपने एक्स पार्टनर पर प्यार लुटाते रहते हैं। जिसके लोग सीधा आमिर खान से जोड़ रहे हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

क्या कंगना ने आमिर खान को मारा ताना

म्याशेबल इंडिया के साथ बातचीत में कंगना रनौत ने कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या वह अपने किसी एक्स के साथ कनेक्टेड हैं। तो उन्होंने कहा, 'मैं कभी भी किसी एक्स के साथ कनेक्टेड नहीं रही हूं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो तलाक के बाद भी एक्स पार्टनर को शोना बेबी बोलकर प्यार लुटाते हैं। अरे फिर अलग ही क्यों हुए.. साथ ही रहते ना।' कंगना के इस बयान के बाद लोगों को मानना है कि वह इन-डायरेक्ट तरीके से आमिर खान पर ही निशाना साध रही हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article