Govinda ने फैमिली के साथ नहीं मनाया Rakshabandhan!! बेटी Tina Ahuja की Pics से हुआ खुलासा

टीना आहूजा ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें गोविंदा दिखाई नहीं दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि इस खास मौके पर गोविंदा कहां थे?

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पारिवारिक जिंदगी कई दिनों से मीडिया में छायी हुई है। कभी गोविंदा कुछ बोलते हैं तो कभी सुनीता आहूजा कुछ बयान दे देती हैं। अब तो ऐसा लगने लगा है कि ये दोनों साथ होते हुए भी साथ नहीं हैं और इसका एक बड़ा सबूत गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने अपनी ताजा तस्वीरों से दिया है। असल में गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो रक्षाबंधन के त्योहार की हैं। इन तस्वीरों में टीना के भाई यशवर्धन आहूजा, कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह दिखाई दे रहे हैं और इन सभी के साथ-साथ तस्वीरों में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी हैं लेकिन एक्टर खुद नदारद हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Lock Upp 2' के बाद 'Bigg Boss 20' में एंट्री लेंगी आकांक्षा चमोला? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Govinda ने फैमिली के साथ नहीं मनाया Rakshabandhan!! बेटी Tina Ahuja की Pics  से हुआ खुलासा

Govinda ने फैमिली के साथ नहीं मनाया Rakshabandhan!! बेटी Tina Ahuja की Pics से हुआ खुलासा

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हर कोई ये सवाल पूछ रहा है कि आखिरकार गोविंदा रक्षाबंधन के मौके पर कहां थे? जब उनका पूरा परिवार और भांजा-भांजी भी घर पर थे तो वो खुद कहां थे? लोग इन तस्वीरों को देखने के बाद ये कह रहे हैं कि सुनीता और गोविंदा के बीच तकरार वाली जो खबरें सामने आ रही हैं, वो पूरी तरह से सही हैं और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ग्रैंड प्रीमियर से चंद दिन पहले लीक हुई घर की पहली झलक, इस बार कौन-सा होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट?

End of Feed