Dia Mirza Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बीते दिन एक वीडियो शेयर कर कहा था कि सरकार पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस दिया मिर्जा (Dia Mirza) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दिया मिर्जा ने पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-छात्रों के लिए एक साथ सितारों ने की पोस्ट तो जन्नत जुबैर ने कसा तंज, बोलीं- अंतरात्मा एक ही दिन में जाग गई...)
Dia Mirza ने पीएम मोदी से पूछे तीखे सवाल (pic credit-IMDb/twitter)
दिया मिर्जा ने किया नया पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने देशभर में चल रहे NEET पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान में छात्रों और उनके परिवारों के लिए संवेदनाएं नजर नहीं आईं। दिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खो दिया, उनके लिए एक भी संवेदना का शब्द नहीं। उन छात्रों के लिए भी कुछ नहीं कहा, जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। सोनम जी और उन छात्रों के लिए भी कोई बात नहीं कही, जिन्होंने कई हफ्तों तक भूख हड़ताल की। आखिर ऐसा कहना कितना मुश्किल था?' उन्होंने आगे कहा, 'आपको इस मुद्दे पर बोलने में 47 दिन लग गए। लेकिन अब जब आपने बोला भी, तब भी ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे उन लाखों लोगों का दर्द कम हो सके, जिनका दिल इस पूरे मामले से टूट चुका है।'
सरकार और CJP के बीच आज एक अहम बैठक हुई। यह बैठक नई दिल्ली के विठ्ठलभाई पटेल हाउस में आयोजित की गई, जिसमें सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए। वहीं CJP की तरफ से प्रवक्ता सौरव दास और अन्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बैठक के बाद कहा,'सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही हटा देगी।'
