Dhurandhar Movie Set: इस साल की सबसे चर्चित फिल्म 'धुरंधर' ने थिएटर्स' में तूफान मचा रखा है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और उनके साथ हैं अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं और हर जगह उसकी चर्चा हो रही है। चाहे सोशल मीडिया हो या अखबार हर जगह धुरंधर के कमाल के काम की बातें की जा रही हैं। धुरंधर देखने वाले एक सवाल बार-बार कर रहे हैं कि फिल्म में पाकिस्तान के शहर ल्यारी को इतनी खूबसूरती से दिखाया गया है। यह सेट बना कैसे और कहां पर इसकी शूटिंग हुई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें धुरंधर की टीम ल्यारी का सेट तैयार कर रही है।
इन जगहों पर हुई धुरंधर की शूटिंग
फिल्म में असली लोकेशन दिखाने के लिए प्रोडक्शन टीम ने जमकर मेहनत की। धुरंधर की शूटिंग मुंबई-लद्दाख-थाईलैंड और अमृतसर जैसे शहरों में पूरी की गई । टीम ने तीन सेट पर शूटिंग पूरी की, जिससे यह शानदार फिल्म शूट हो पाई। सबसे कमाल बात दर्शकों को वह लगी कि पाकिस्तान के शहर को एकदम रियल जैसा दिखाने का काम किया गया। यह सेट इस तरह से तैयार किया गया कि लोगों को यकीन हो जाए यह पुराना पाकिस्तान ही है।
यहाँ बना ल्यारी का आलीशान सेट
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। जिसमें धुरंधर की टीम थाईलैंड जा रही है। जहां पर पाकिस्तानी की ल्यारी का सेट बनाया जा रहा है। 20 से 25 लोगों की टीम बस में बैठकर सेट बनाने के लिए जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक-एक चीज को इतनी पैनी नजर से बनाया गया है कि दर्शक कोई कमी न निकाल पाए। इस सेट को बनवाने में जरूर आदित्य धर ने करोड़ों की कमाई लगा दी होगी ।धुरंधर का कलेक्शन
आदित्य धर और धुरंधर की पूरी टीम की मेहनत फिल्म में साफ झलक रही है। यही कारण है कि दर्शक सिनेमाघरों में इसे एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म ने अबतक 117 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। धुरंधर की कमाई लगातार बढ़ रही है।
