V. Shantaram Tamannah Bhatia Look: सिद्धांत चतुर्वेदी( Siddhant Chaturvedi) और तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) की अपकमिंग फिल्म वी शांताराम का दमदार पोस्टर रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने फिल्म से सिद्धांत का फर्स्ट लुक शेयर किया था। जिसमें वह सिनेमा के रेबल वी.शांताराम का किरदार निभा रहे हैं। अब फिल्म से तमन्ना भाटिया का लुक जारी किया गया है। वह मूवी में जयश्री का किरदार निभा रही है। पोस्टर में तमन्ना भाटिया एकदम शांत और सुंदर नजर आ रही है। तमन्ना भाटिया और सिद्धांत की इस फिल्म पर फैंस की कड़ी नजर टिकी हुई है। आइए उनके इस लुक पर एक नजर डालते हैं।
तमन्ना भाटिया ने अपने एक्स अकाउंट पर वी. शांताराम ( V. Shantaram) फिल्म से अपना पहला कैरेक्टर पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, बिल्कुल परी जैसी, उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हैं और बालों का जुड़ा बनाया हुआ है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “एक युग की स्टार, एक विरासत के पीछे की ताकत, इतिहास में वापसी का एक अध्याय।”
हाल ही में तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) ने बताया था कि फिल्म वी. शांताराम में वह 'जयश्री' का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सिनेमा के सबसे खास दौर से जुड़ा किरदार निभाना उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह जयश्री का रोल निभाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं, क्योंकि जयश्री इतनी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं और उनकी शालीनता व प्रतिभा कमाल की थी।तमन्ना ने आगे कहा कि शांताराम ने जो विरासत बनाई है वह आज भी नई पीढ़ियों को प्रभावित करती है। उनके दुनिया को समझने से उन्हें इस महान कलाकार की प्रतिभा को करीब से जानने का मौका मिला। तमन्ना ने कहा कि उनकी इस विरासत का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है और वह निर्माताओं की आभारी हैं जिन्होंने उन्हें जयश्री के रोल के लिए चुना।

V. Shantaram Tamannah Bhatia Look:
फिल्म वी. शांताराम का निर्देशन अभिजीत शिरीष देशपांडे ने किया है, और इसे राहुल किरण शांताराम, सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
