Rimi Sen becomes Real state agent: बॉलीवुड बहुत ही क्रूर जगह है। पहले तो यहां सबको चांस मिलता नहीं है, दूसरे जिनको मिल जाता है उन्हें उस चांस को भुनाना आना चाहिए और तीसरा अगर आपने वो चांस भुना लिया है तो मिली सफलता को लम्बे समय तक कायम रखने का हुनर आना चाहिए। बहुत कम ही लोगों में ये कला होती है, यही कारण है कि 140 करोड़ की आबादी में एक वक्त पर 10 हीरो और 10 हीरोइन भी नहीं रहते हैं। 2000 के बाद बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने वाली कई हसीनाएं ऐसी रहीं, जिन्होंने मेहनत के दम पर नाम तो कमा लिया लेकिन उस नाम को कायम नहीं रख पायी। धूम अदाकारा रिमी सेन भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन फिर भी इंडस्ट्री से बाहर हो गईं।
Image Source: Movie Posters/Instagram
एक वक्त बॉलीवुड की लीडिंग लेडी रिमी सेन आज कहां हैं और क्या कर रही हैं बहुत कम लोगों को पता है। शायद आपको भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं होगी कि रिमी सेन की जिंदगी में इस वक्त क्या चल रहा है? इंटरनेट पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसके बाद हर कोई रिमी सेन के बारे में जानना चाहता है।
दुबई में रियल स्टेट एजेंट बन गई हैं रिमी सेन
बॉलीवुड अदाकारा रिमी सेन इन दिनों दुबई में हैं और रियल स्टेट एजेंट के रूप में काम कर रही हैं। कभी करोड़ों दिलों पर राज करने वाली रिमी सेन को एक वक्त फिल्में मिलना बंद हो गईं, जिसके बाद उन्होंने दुबई जाने का फैसला लिया। उन्होंने दुबई जाकर रियल स्टेट में हाथ आजमाया और आज वहां का जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। रिमी सेन का एक वीडियो इंटरनेट पर कुछ दिनों पहले वायरल हुआ, जिसमें वो पहचानने में भी नहीं आ रही थीं। इसके बाद जब रिमी सेन ने खुद इस बात की पुष्टि की कि वायरल वीडियो उनका ही है तब जाकर लोगों को पता चला कि वो दुबई में रियल स्टेट एजेंट बन चुकी हैं। रिमी के अनुसार, उन्हें दुबई में काम करने में खूब मजा आ रहा है क्योंकि वहां की पॉलिसीज भारत से बेहतर हैं और हर कोई अपना काम ईमानदारी से कर रहा है।
