Dheeraj Kumar Last Rites: नम आंखों से परिवार वालों ने दी धीरज कुमार को आखिरी विदाई, असित मोदी ने कहा- इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान

Dheeraj Kumar Last Rites: दिग्गज अभिनेता धीरज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बीती रात मंगलवार को उनका देहांत हो गया। आज सुबह धीरज कुमार का अंतिम संस्कार किया जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए। परिवार वालों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

Dheeraj Kumar Last Rites: हिन्दी सिनेमा के कलाकार और निर्माता धीरज कुमार( Dheeraj Kumar) का बीती रात मंगलवार को निधन हो गया। निमोनिया के कारण एक्टर का देहांत हुआ। आज सुबह मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर इंडस्ट्री से लेकर उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। परिवार और दोस्तों ने एक्टर को नम आंखों से विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार से इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी शामिल हुए।

Dheeraj Kumar Last Rites

Pic Source: Zoom

आज सुबह बुधवार को पवन हंस श्मशान घाट पर धीरज का अंतिम संस्कार किया गया ( Dheeraj Kumar Last Rites) और कई मशहूर हस्तियों ने क्रांति अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। धीरज को एम्बुलेंस में लाए जाने के दौरान अभिनेता का परिवार भी श्मशान घाट पर मौजूद रहा। अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस, दोस्त और परिवार के लोग दिग्गज अभिनेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं। इस मौके असित मोदी( Asit Modi) भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके जाने से टीवी इंडस्ट्री को नुकसान हुआ है।

End of Feed