बॉलीवुड

OMG 2 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने मारी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, गदर 2 को दे रही है कड़ी टक्कर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 20, 2023, 10:25 AM IST

OMG 2 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म गदर 2 कांटे की टक्कर दे रही है। फिल्म ने 9 दिन में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई कर ली है।

Image

OMG 2 Box Office Collection (credit pic: instagram)

OMG 2 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। ओएमजी 2 में यामी गौतम (Yami Gautam) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) मुख्य भूमिका में है। फिल्म की दमदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म ने 9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10. 40 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने पहले वीकेंड तक 85.5 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने शुक्रवार को 6.03 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सिनेमाघरों में 45. 54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 129 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने शनिवार यानी 19 अगस्त को 10.50 करोड़ की कमाई की। ओएमजी 2 में अक्षय ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। पंकज त्रिपाठी भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त होते हैं। वहीं, यामी वकील की रोल में हैं।

फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया। इस वजह से इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख सकते हैं। मेकर्स इस बात से नाराज थे। उनका कहना था कि खासतौर पर ये फिल्म टीनएजर्स के लिए बनाई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article