Hospital Employee Arrested For Filming Dharmendra Inside ICU: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। धर्मेंद्र और उनके परिवार के लिए ये समय बहुत मुश्किल भरा रहा। कुछ दिनों पहले धर्मेंद्र की तबीयत अचानक से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारे अस्पताल पहुंचे थे। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान के नाम शामिल है। इस मुश्किल समय में पूरे बॉलीवुड ने धर्मेंद्र और उनकी फैमिली का साथ दिया। बता दें कि धर्मेंद्र को लेकर काफी अफवाहें उड़ी। एक समय तो लोगों ने ये कह दिया कि उनकी मौत हो गई। हालाकि परिवार ने बार-बार ये कहा कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक है और रिकवर कर रहे हैं। इसी बीच अस्पताल के अंदर से देओल परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर अब विवाद हो गया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit-Dharmendra instagram
देओल परिवार का वीडियो वायरल करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल का ही एक कर्मचारी गुपचुप तरीके से देओल परिवार का रिकॉर्ड कर रहा था। उस स्टाफ ने सोशल मीडिया पर ये क्लिप शेयर भी कर दिया। इस रिपोर्ट में मुताबिक, अब उस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो आईसीयू का है, जिसमें धर्मेंद्र बेड पर लेटे दिख रहे हैं उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल समेत पूरा परिवार उनके आसपास खड़े हैं। खुशी की बात ये है कि धर्मेंद्र को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बीते दिन परिवार ने इस बारे में बयान जारी किया था। फैमिली ने कहा, 'श्री धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर ही रिकवर करेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कोई अफवाह न फैलाएं और उनके तथा परिवार की निजता का सम्मान करें। आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आप सबसे बहुत प्यार करते हैं।
धर्मेंद्र के फैंस ने ली राहत की सांस
जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे तब सभी लोग चिंतित हो गए थे। उनके फैंस की तो रातों की नींद उड़ गई थी। अब धर्मेंद्र के फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड पर सालों तक राज किया है। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। धर्मेंद्र की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है। धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
