Raveena Tandon Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। रवीना टंडन को लेकर ये खबर सामने आई है कि वो फिल्म मां वंदे में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि वो फिल्म मां वंदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी का किरदार निभाने वाली हैं। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
रवीना टंडन ने कही ये बात
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रवीना टंडन फिल्म मां वंदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी का रोल निभाएंगी। रवीना टंडन ने इस बारे में कहा कि हीराबेन का किरदार उन्हें बहुत गहराई तक छू गया। वे उन्हें ताकत, गहराई और हिम्मत वाली महिला मानती हैं। फिल्म में हीराबेन की बचपन की मुश्किलें भी दिखेंगी। छोटी उम्र में मां का साथ छूट जाना और फिर भी परिवार को शांति और हिम्मत से संभालना। इस रोल के लिए रवीना पूरी तरह से अपना लुक बदल रही हैं। फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है और मोदी जी की जिंदगी के अलग-अलग दौर को दिखाने के लिए हाई-लेवल वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा। इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में नरेंद्र मोदी का रोल मलयालम स्टार उन्नी मुकुंदन निभा रहे हैं। उन्नी मुकुंदन का एक पोस्ट सामने आया था, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ।
उन्नी मुकुंदन निभाएंगे ये रोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी एक और बायोपिक का एलान हो गया। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म की घोषणा हुई। इस फिल्म में प्रधानमंत्री के रोल में साउथ स्टार उन्नी मुकुंदन नजर आएंगे। फिल्म में पीएम मोदी के बचपन से लेकर नेता बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। इस मूवी को देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं। एक्ट्रेस उन्नी मुकुदने अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।
