Dharmendra Health Update: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र को लेकर बीते दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो बीमार हैं, जिसके चलते सनी देओल उन्हें लेकर विदेश गए हैं। वहां सनी पाजी अपने पिता का चेकअप कराएंगे और फिर उनका इलाज चालू होगा। हालांकि हम आपको बता दें कि इन खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। मीडिया में फैल रही खबरें बेबुनियाद हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है।
Dharmendra Health Update
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए इन खबरों को अफवाह करार दिया है। हेमा मालिनी ने कहा है, 'धरम जी एकदम ठीक हैं। उनकी हेल्थ ठीक है। वो यूएस केवल रुटीन चेकअप के लिए गए हैं। लोगों को चिंता करने की बात नहीं है।'
देओल परिवार से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी दी है कि, 'सनी देओल अपने पिता को वेकेशन पर यूएस लेकर गए हैं। वो काफी समय से माता-पिता के साथ वेकेशन प्लान कर रहे थे लेकिन गदर 2 के प्रमोशन्स की वजह से जा नहीं पा रहे थे। धरम जी की हेल्थ को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वो गलत हैं। जब भी धरम जी कहीं बाहर जाते हैं तो उनकी हेल्थ को लेकर ऐसी ही खबरें आने लगती हैं।'
बताते चलें कि साल 2023 देओल परिवार के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल न केवल सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी हुई है बल्कि सनी देओल के बेटे करण देओल की भी शादी हुई है। सनी देओल के अनुसार उनकी नई बहू खुशियां लेकर उनके घर आई है।
