बॉलीवुड

इलैयाराजा की बायोपिक में नजर आएंगे 'रांझणा' एक्टर धनुष, संगीतकार बन 2025 में पर्दे पर मचाएंगे तबाही

Dhanush To Feature In Musician Ilaiyaraaja Biopic: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले धनुष की झोली में एक और फिल्म गिरी है। दरअसल, वह मशहूर संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक में नजर आ सकते हैं।

Image

इलैयाराजा की बायोपिक में दिखेंगे धनुष

Dhanush To Feature In Musician Ilaiyaraaja Biopic: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले धनुष (Dhanush) की एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। धनुष को लेकर बीते कई दिनों से ये चर्चा हो रही थी कि वह मशहूर संगीतकार इलैयाराजा (Illaiyaraaja) की बायोपिक में नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि इस बात पर अब आधिकारिक तौर से मुहर भी लग चुकी है। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

पिंकविला की खबरों के मुताबिक, धनुष (Dhanush) इलैयाराजा की बायोपिक की शूटिंग साल 2024 में शुरू करेंगे। वहीं फिल्म 2025 तक बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि कनेक्ट मीडिया और मरक्यूरी ग्रुप इस मूवी को प्रोड्यूस करेंगे। इलैयाराजा की बायोपिक में धनुष उनकी जिंदगी के अहम पलों को पर्दे तक लेकर आएंगे। बता दें कि इलैयाराजा (Illaiyaraaja) की बायोपिक के लिए धनुष का नाम बहुत दिनों से सामने आ रहा था। लोगों का भी मानना है कि इलैयाराजा के किरदार के लिए धनुष बिल्कुल परफेक्ट साबित होंगे।

कौन हैं इलैयाराजा?

इलैयाराजा (Illaiyaraaja) मशहूर संगीतकार, गीतकार और सिंगर हैं। उन्होंने अपने संगीत से म्यूजिक इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी है। खासतौर पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इलैयाराजा का बोलबाला है। उन्होंने अपने करियर में 7 हजार से भी ज्यादा गानों की रचना की है और 20 हजार से ज्यादा कॉन्सर्ट का हिस्सा बने हैं। बता दें कि इलैयाराजा को राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ-साथ पद्मभूषण और पद्मविभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए भी मनोनीत किया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article