Dhamaal 4: अजय देवगन ने खत्म की फिल्म की शूटिंग, पूरी टीम के साथ फोटो शेयर कर दी जानकारी

Ajay Devgn's Dhamaal 4 scheduled wrap: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने आने वाली फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) को लेकर फैन्स के बीच एक बड़ा अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने स्टारकास्ट के साथ फोटो शेयर कर बताया है कि इसकी शूटिंग खत्म हो गई है।

Ajay Devgn's Dhamaal 4 scheduled wrap: बॉलीवुड की दुनिया में मेकर्स ने अपनी हर मूवी को फ्रेंचाइजी बनाने की कोशिश में रहते हैं। बीते कई सालों में मेकर्स ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों के एक के बाद एक कई पार्ट्स रिलीज किए हैं। इन फ्रेंचाइजी में 'धमाल' भी शामिल है, जिसका चौथा पार्ट अब मेकर्स लोगों के बीच लेकर आने वाले हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि उन्होंने पूरी टीम के साथ 'धमाल 4' (Dhamaal 4) की शूटिंग को पूरा कर लिया है।

Ajay Devgn's Dhamaal 4

खत्म हुई अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' की शूटिंग

अजय देवगन ने 10 अप्रैल के दिन बाकी टीम मेंबर्स के साथ फोटो क्लिक कराते हुए बताया कि 'धमाल 4' की शूटिंग पूरी हो गई है। अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पिक्स शेयर की हैं। पहली फोटो में अजय देवगन को रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफ़री, संजय मिश्रा, संजीदा शेख और अंजलि आनंद सहित फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार के साथ देखा जा सकता है। दूसरी फोटो में इस मूवी के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक सहित कई लोग नजर आ रहे हैं।

End of Feed