बॉलीवुड

Jaat: सलमान खान ने 5 किलो का ढोला दिखाकर किया सनी देओल की फिल्म का प्रमोशन, देखें पोस्ट

Salman promoted Jaat: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के जख्मी शेर सनी देओल (Sunny Deol) को अपना बड़ा भाई मानते हैं। सनी देओल की नई फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सलमान खान ने एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस से गुजारिश की है कि वो सभी थिएटर्स में जाकर जाट को देखें।

Image

Salman Promoted Jaat

Salman promoted Jaat: बॉलीवुड के असली एक्शन किंग सनी देओल की नई फिल्म जाट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। फिल्म जाट को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, जिस कारण इसकी कमाई शानदार रहने की उम्मीद है। सनी देओल के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इसे प्रमोट कर रहे हैं और लोगों से थिएटर आने की गुजारिश कर रहे हैं। सनी पाजी के फैंस के साथ-साथ सलमान खान ने भी जाट का प्रमोशन किया है। सलमान खान ने एक पोस्ट के जरिए बड़े भाई सनी देओल की फिल्म जाट का प्रमोट किया है।

सनी देओल ने फिल्म जाट की रिलीज से चंद घंटे पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसे सलमान खान ने रीपोस्ट करते हुए ढाई किलो का हाथ बनाया है। सलमान खान ने भले ही ढाई किलो के हाथ से सनी पाजी को ट्रिब्यूट किया हो लेकिन लोग बोल रहे हैं कि सनी पाजी की फिल्म को सलमान खान के पांच किलो के हाथ का साथ मिल गया है।

Salman Varun Promoted Jaat

Salman Varun Promoted Jaat

सलमान खान के साथ-साथ वरुण धवन ने भी फिल्म जाट को प्रमोट करने में अपना योगदान दिया है। वरुण धवन ने भी सेम वीडियो रीपोस्ट की है और लिखा है, 'हम इस जाट को देखने के लिए उत्साहित हैं।' वरुण धवन सनी पाजी के साथ फिल्म बॉर्डर में काम कर रहे हैं। बॉर्डर की शूटिंग के दौरान वरुण और सनी पाजी में काफी नजदीकियां बढ़ गई हैं।

अगर फिल्म जाट के रिव्यू की बात करें तो इसे टाइम्स नाउ नवभारत और जूम टीवी हिन्दी की तरफ से 3 स्टार मिले हैं। टाइम्स नाउ के अनुसार फिल्म जाट में डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने सनी देओल को उसी अंदाज में पेश किया है, जिसमें वो 80 के दशक में नजर आते थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article