Deva: पूजा हेगड़े ने खत्म की अपने हिस्से की शूटिंग, Shahid Kapoor संग बनेगी जोड़ी

Pooja Hegde completed Shooting of Deva: सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया है कि पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) ने फिल्म 'देवा' की शूटिंग खत्म कर ली है। बता दें इस फिल्म में पूजा के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे।

Pooja Hegde completed Shooting of Deva: साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में से एक पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अब बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचाने को तैयार हैं। बीते साल पूजा हेगड़े को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन पूजा हेगड़े की एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए। काफी समय से पूजा हेगड़े फिल्म 'देवा' (Deva) की शूटिंग में व्यस्त में थीं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पूजा हेगड़े ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

Pooja Hegde and Shahid Kapoor

पूजा हेगड़े ने फिल्म 'देवा' की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। इस एक्शन थ्रिलर में पूजा हेगड़े के साथ बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ रॉय कपूर की रॉय कपूर फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म रैप की खबर साझा की। इस फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं।

End of Feed