Deva New Release Date: अब इस दिन बड़े पर्दे पर आ रही है शाहिद कपूर की फिल्म, पूजा हेगड़े संग जमेगी जोड़ी

Deva New Release Date: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'देवा' (Deva) की नई रिलीज डेट को लेकर आफिशियल अपडेट सामने आ गया है। शाहिद और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की इस फिल्म को अब अगले साल रिलीज किया जाना है। यहां इसकी रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं।

Deva New Release Date: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म 'देवा' (Deva) बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है, और इसकी रिलीज डेट को लेकर भी नया अपडेट सामने आ गया है। इस फिल्म को अब 14 फरवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। शाहिद और पूजा पहली बार एक साथ पड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड की इस फ्रेश जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच भी काफी बेसब्री है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है। फिल्म को लेकर सामने आई इस ऑफिशियल जानकारी ने साफ कर दिया है कि फिल्म इस साल रिलीज नहीं होने वाली है।

Shahid Kapoor's Deva to Release on 14th FEB 2024

Shahid Kapoor's Deva to Release on 14th FEB 2024

अगले साल तक टली शाहिद-पूजा की फिल्म

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म की रिलीज को लेकर पहले दावा किया जा रहा था कि यह इसी साल के आखिर तक बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। हालांकि अभी इसकी शूटिंग में ज्यादा वक्त लगने की उम्मीद है। देवा को अगल अगल साल फरवरी के महीने में रिलीज किया जाएगा। अभी तक किसी और फिल्म से बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को नहीं मिल रहा है।

End of Feed