बॉलीवुड

T Series के को-ऑनर और एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी का कैंसर से निधन, 21 साल की उम्र में ली आखिरी सांसें

टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का निधन हो गया है। बता दें तिशा का निधन कैंसर से हो गया है। तिशा ने 21 साल की उम्र में ली आखिरी सांस ली।

Image

T Series Co Owner Krishan Kumar Daughter Death

T Series Co Owner Krishan Kumar Daughter Death: टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का निधन हो गया है। बता दें तिशा का निधन कैंसर से हो गया है। तिशा ने 21 साल की उम्र में ली आखिरी सांस ली। कृष्ण कुमार के लिए आज का दिन किसी काले दिन से कम नहीं है। बता दें आज कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का निधन हो गया है। कृष्ण कुमार की बेटी काफी कुछ समय से कैंसर से जूझ रहीं थीं। रिपोर्ट के अनुसार कैंसर के इलाज के लिए तिशा को मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था, लेकिन तिशा ने जर्मनी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

टी-सीरीज के प्रवक्ता ने दी जानकारी

टी-सीरीज के प्रवक्ता ने तिशा की मौत कंफर्म की है। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि-"कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद कल निधन हो गया। यह परिवार के लिए कठिन समय है, और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।" तीशा के निधन से परिवार में दुखी का माहौल है। बता दें कि तिशा टीसीरीज के एमडी भूषण कुमार की कजिन थीं।

गुलशन कुमार के छोटे भाई

बता दें कृष्ण कुमार म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के दिवंगत फाउंडर और फिल्म निर्माता गुलशन कुमार के छोटे भाई हैं। कृष्ण कुमार 90 के दशक के फेमस एक्टर रह चुके हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article