Deva Trailer Video: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म देवा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म देवा के टीजर और सॉन्ग ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लहर पैदा की है, जिसे देखकर निर्माता काफी खुश हैं। फिल्म देवा के मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके अनुसार दर्शकों को देवा का ट्रेलर समय से पहले देखने के लिए मिलेगा। जी हां, आप एकदम सही समझ रहे हैं। फिल्म देवा के मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर का ट्रेलर 17 जनवरी 2025 के दिन इंटरनेट पर ड्रॉप करेंगे।
Deva SUPER EXCLUSIVE Update! Shahid Kapoor Film Trailer Preponed. Watch It On THIS Date
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, "शाहिद कपूर और देवा के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि वो मूवी का ट्रेलर 17 जनवरी के दिन रिलीज करेंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बेताबी है, जिसे देखते हुए ये फैसला लिया गया है। जनवरी के अंतिम हफ्ते में देवा रिलीज होगी और मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि दर्शकों के बीच बने उत्साह को ठंडा होने का मौका न दिया जाए ताकि बॉक्स ऑफिस पर मूवी बम्पर कमाई करे।"
