Dev Kohli Death: मशहूर वेटरन लिरिसिस्ट देव कोहली के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। देव ने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वो लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर्स ने जवाब देते हुए उन्हें 8- 10 दिन पहले ही घर भेजा था। आज सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया। देव के निधन पर अनु मलिक (Anu Malik), आनंद राज आनंद (Anand Raj Anand), उत्तम सिंह (Uttam Singh) समेत कई सेलेब्स ने दुख जताया है।
Dev Kohli (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Jailer Worldwide Collection: रजनीकांत की जेलर ने उड़ाया गर्दा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड की 600 करोड़ की कमाई
देव कोहली ने अपने समय से एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए थे। उन्होंने मैंने प्यार के लिए कबूतर जा जा, आज शाम होने आई, आते जाते हसंते गाते जैसे कई सुपरहिट गीत लिखे थे।
देव कोहली ने लिखे 100 से ज्यादा हिट गाने
इसके अलावा उन्होंने हम आपके हैं कौन', 'बाजीगर', 'जुड़वा 2', 'मुसाफिर', 'इश्क', 'शूट आउट ऐट लोखंडवाला', 'टैक्सी नंबर 911 जैसी हिट फिल्मों के लिए 100 से ज्यादा गाने लिखे थे। उनका जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। सिंगर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1969 में फिल्म गुंडा से की थी। गीतकार के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा। शाम 6 बजे ओशिवारा क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनका जाना सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। गीतकार के निधन पर फैंस शोक जता रहे हैं।
