Desi Boyz 2 से बाहर हुए Akshay Kumar-John Abraham!! नए एक्टर्स के साथ बनेगी मूवी

Akshay-John Out From Desi Boyz 2: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने अब 2011 में आई अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'देसी बॉयज' ( Desi Boyz) के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। 'देसी बॉयज 2' से अक्षय-जॉन का पत्ता साफ हो गया है।

Akshay-John Out From Desi Boyz 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता इस समय अपनी हिट मूवीज के सीक्वल बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कई फैन्स उनका ये फैसला पसंद आ रहा है तो कईयों को लगता है कि उन्हें अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल को बनाने उन्हें खराब नहीं करना चाहिए। ऐसे में अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक साल 2011 में आई हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'देसी बॉयज' ( Desi Boyz) का सीक्वल इन दिनों चर्चा में है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल बनाने का फैसला कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि 'देसी बॉयज 2' (Desi Boyz 2) से अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम को बाहर कर दिया गया है। नए पार्ट में नए एक्टर्स की तलाश जारी है।

Akshay Kumar and John Abraham

पीपिंगमून.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की हिट रोमांटिक कॉमेडी 'देसी बॉयज' के नेक्स्ट पार्ट की तैयारियां शुरू हो गई है। इस फिल्म में दोनों लीड एक्टर्स को बाहर कर दिया गया है। मेकर्स को लगता है कि अक्षय और जॉन से ज्यादा फिल्म में नए और यंग एक्टर्स को कास्ट करना सही रहेगा। फिल्म की स्क्रिप्ट एकदम नई होने वाली है, जो दर्शकों को पसंद आएगी।

End of Feed