Delhi Belly 2: जल्द बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर Abhinay Deo ने दिया बड़ा अपडेट

Abhinay Deo on Delhi Belly 2: मशहूर निर्देशक अभिनय देव ने 'डेल्ही बेली' के सीक्वल पर बड़ा अपडेट साझा किया है। इस खबर के बाद 'डेल्ही बेली 2' को लेकर फैन्स बेहद उत्साहित हैं।

Abhinay Deo on Delhi Belly 2: साल 2011 में बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में से एक 'डेल्ही बेली' रिलीज हुई थी। इस मूवी की सफलता के बाद से फैन्स काफी सालों से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार का इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के निर्देशक अभिनय देव (Abhinay Deo) ने 'डेल्ही बेली' के सीक्वल पर बड़ा अपडेट शेयर किया है। निर्देशक ने बताया कि वो इस मूवी के लिए हर दिन नए-नए आईडिया सोचते रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मूवी के सीक्वल को बनाने के लिए प्रोडक्शन हाउस से जुडी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 advance Booking: रिलीज से पहले Rajinikanth ने मचाया कोहराम, कमा डाले इतने करोड़ रुपये)

Delhi Belly 2 is Happening

'डेल्ही बेली 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट (Pic Credit: Instagram)

'डेल्ही बेली 2' पर आया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फिल्ममेकर अभिनय देव ने कहा कि उन्हें 'डेल्ही बेली 2' को लेकर नए-नए आईडियाज आते रहते हैं। उनके मुताबिक सीक्वल को लेकर हर हफ्ते कोई न कोई नया विचार सामने आता है लेकिन इसे पर्दे पर लाने में कुछ तकनीकी और प्रोडक्शन से जुड़ी चुनौतियां आ रही हैं। निर्देशक ने बताया कि पहली फिल्म UTV के बैनर तले बनी थी लेकिन बाद में कंपनी का अधिग्रहण डिज्नी ने कर लिया। ऐसे में सीक्वल बनाने के लिए प्रोडक्शन से जुड़ी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं दूसरी ओर अभिनय देव ने बताया कि पहली फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में अक्षत वर्मा को करीब नौ साल लगे थे। इसी वजह से सीक्वल की कहानी तैयार होने में कितना समय लगेगा, यह कहना आसान नहीं है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की 'Drishyam 3' देख गदगद हुए Mohanlal, बोले 'सच में इम्प्रेस...')

End of Feed