Fact Check Ranveer Singh Baby Pic : इंडस्ट्री के न्यू मॉम-डैड दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। कल दीपिका पादुकोण को अस्पताल से छुट्टी मिली है और वह करीब एक हफ्ते बाद अपनी बेटी को घर लेकर आए हैं। कल रविवार दोपहर को दीपिका पादुकोण अस्पताल से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुई थी। जैसे कि खबर सामने आई है कि दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी रखी है। इन सब के बीच रणवीर सिंह का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह छोटी सी लड़की को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस तस्वीर का सच
हाल ही में सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपनी गोदी में छोटी सी लड़की को लेकर निहारते नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को रणवीर-दीपिका की बेबी की फोटो बता रहे हैं। देखने में ये तस्वीर बिल्कुल रियल लग रही है। बता दें कि ये एक एआई से बनी फोटो है जिसे एडिट किया गया है। ये तस्वीर रिया पादुकोण नाम की इंस्टाग्राम प्रोफाइल ने शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ये एआई फोटो है।
फैंस इस तस्वीर पर जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि रणवीर सिंह का सपना सच हुआ वह अपनी बेटी को बहुत प्यार करने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर-दीपिका की बेटी ऐसी ही क्यूट बनेगी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा आप लकी हैं कि पहला बच्चा बेटी हुई है। आपको कैसी लगी रणवीर सिंह की ये तस्वीर हमें जरूर बताए।
