बॉलीवुड

Sanjay Kapoor Love Life: तब्बू के लिए तड़पता दिल... सुष्मिता सेन से सिर्फ तुम बोलने के बाद हुए अलग... काफी रंगीन रही है संजय कपूर की जवानी

Sanjay Kapoor Love Life: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के छोटे भाई संजय कपूर (Sanjay Kapoor) को फिल्मों में मनमाफिक सफलता नहीं मिली लेकिन छोटे से करियर में उनके अफेयर ने खूब चर्चाएं बटोरीं। संजय कपूर का नाम तब्बू (Tabu) से लेकर सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) जैसी हसीनाओं संग जुड़ा और आखिर में उन्होंने महीप कपूर के साथ घर बसाया।

Image

Sanjay Kapoor Love Life With Sushmita Sen Tabu and Maheep Kapoor

Sanjay Kapoor Love Life: कपूर खानदान में जन्मे संजय कपूर न केवल एक टैलेंटिड एक्टर हैं बल्कि उनकी पर्सनालिटी भी चार्मिंग है। संजय कपूर ने फिल्म प्रेम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाईं। संजय कपूर को अपने बड़े भाई अनिल कपूर जैसा फेम प्राप्त नहीं हुआ लेकिन उन्होंने शानदार एक्टिंग के दम पर लोगों को बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। यही कारण है कि ओटीटी के इस दौर में संजय कपूर को लगातार काम मिल रहा है और वो इन मौकों का भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। फिल्मी करियर से इतर भी संजय कपूर की एक जिंदगी रही है, जो काफी रंगीन है। संजय कपूर करियर शुरू करने के साथ ही अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में आने लगे थे जो सिलसिला शादी के बाद ही जाकर खत्म हुआ। शादी से पहले संजय कपूर का नाम तब्बू और सुष्मिता सेन जैसी हसीनाओं के साथ जुड़ा था, जिनके लिए वो काफी सीरियस भी थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि संजय कपूर का रिश्ता इन दोनों से ही थोड़े समय के बाद टूट गया और फिर उन्होंने महीप कपूर के साथ शादी रचाई? आइए आपको विस्तार से बताते हैं...

फिल्म प्रेम के दौरान जब तब्बू से संजय कपूर को हो गया प्रेम

संजय कपूर और तब्बू की मुलाकात फिल्म प्रेम के दौरान हुई थी। इस फिल्म से दोनों ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म प्रेम को बनने में 6 साल लग गए थे और ये साल 1995 में रिलीज हुई थी। तब्बू और संजय कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन इसके दौरान इन दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। ऐसा सुनने में आता है कि संजय कपूर और तब्बू फिल्म प्रेम के दौरान काफी करीब थे। संजय कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कुबूल भी की थी कि उन्हें एक समय तब्बू पर क्रश था।

Sanjay Kapoor With Tabu

Sanjay Kapoor With Tabu

इन दोनों ने कभी भी अपने इश्क का इजहार पब्लिकली नहीं किया था उस दौर की खबरों में इनके इश्क के काफी चर्चे थे। तब्बू और संजय कपूर उस वक्त एक-दूसरे के साथ काफी नजर आते थे, जिस कारण भी इन दोनों की नजदीकियों की कहानियां बनती थीं। ऐसा बताया जाता है कि तब्बू और संजय ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट किया, जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप की वजह से इन दोनों के बीच में बात इतनी बिगड़ गई कि इन्होंने बात तक करनी बंद कर दी। इन दोनों के ब्रेकअप को भी फिल्म प्रेम की रिलीज में देरी की एक वजह माना जाता है।

सुष्मिता सेन के हुस्न को देख जब खुद पर काबू न रख सके संजय कपूर

लम्बी लड़कियां हमेशा से ही संजय कपूर की कमजोरी रही हैं। तब्बू जैसी खूबसूरत लड़की को डेट करने के बाद संजय कपूर का दिल पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन पर आया था। ऐसा सुनने में आता है कि ये दोनों ही काफी एक्सप्रेसिव थे, जिसके चलते इन दोनों के बीच जल्दी ही खास रिश्ता डेवलप हो गया।

Sanjay Kapoor With Sushmita Sen

Sanjay Kapoor With Sushmita Sen

संजय कपूर और सुष्मिता सेन की मुलाकात फिल्म सिर्फ तुम की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में संजय कपूर दूसरी हसीना को मिलते हैं लेकिन रियल लाइफ में वो सुष्मिता सेन संग प्यार कर बैठते हैं। फिल्म सिर्फ तुम का गाना दिलबर-दिलबर तो आज तक लोगों के बीच फेमस है। सुष्मिता-संजय का रिश्ता बहुत लम्बा नहीं चला और जल्द ही ये दोनों अलग हो गए।

पंजाबी कुड़ी पर आया संजय कपूर का दिल...

सुष्मिता सेन संग ब्रेकअप के बाद संजय कपूर को जिंदगी ने महीप कपूर के सामने लाकर खड़ा कर दिया, जो एक एनआरआई थीं। महीप कपूर पंजाबी लड़की हैं, जो बॉलीवुड में हाथ आजमाने से पहले ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं। महीप कपूर ने एक फिल्म में भी काम किया है, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। संजय कपूर ने जब महीप को देखा तो वो उनकी खूबसूरती पर फिदा से हो गए थे।

Sanjay Kapoor With Family

Sanjay Kapoor With Family

महीप कपूर और संजय कपूर के रिश्ते की सबसे खास बात यह थी कि ये एक-दूसरे की हमेशा से इज्जत करते थे। दोनों ही पंजाबी थे जिस कारण कल्चरली भी ये दोनों एक-दूसरे की जिंदगी में आसानी से फिट बैठ गए। इन दोनों ने साल 1997 में शादी कर ली और अब दोनों के दो बच्चे हैं। संजय-महीप की बेटी शनाया जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देगी।, जबकि इनका बेटा जहान कपूर अभी छोटा है और अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article